गोरखपुर में डीवीएनपीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्रों की एनआईसी लखनऊ के स्क्रूटनी में हुई जांच में कुछ छात्रों का स्टेटस संदिग्ध है। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे छात्र संबंधित प्रमाण पत्र को छह जनवरी तक कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। इसके बाद आए आवेदन पत्रों पर कोई कार्यवाही नहीं होगी।