मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत स्वरोजगार करने के लिए 27 जनवरी तक ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त आरके शर्मा ने बताया कि पहले इसकी अंतिम तारीख 18 जनवरी निर्धारित थी, लेकिन मानक के अनुरूप आवेदन नहीं मिलने से आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है।