फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआईटी के 1054 छात्र व छात्राओं का हुआ कैंपस सलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआईटी के 1054 छात्र व छात्राओं का हुआ कैंपस सलेक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाॅजी, गीडा में इस वर्ष छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 1054 छात्र व छात्राओं का चयन देश व विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है।
संस्था के चेयरमैन डाॅ. आरए अग्रवाल व सचिव डाॅ. रजत अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी है। कहा कि संस्था ने अपने स्थापना वर्ष से ही अनुभवी व योग्य शिक्षकों के द्वारा पठ्न-पाठ्न का कार्य करता है। अत्याधुनिक प्रयोगशाला से नवीनतम शोध व प्रयोग करके छात्रों को शिक्षा प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग, कोर्स, खेलकूद की प्रतियोगिताएं, सास्कृतिक मंच, औद्यौगिक इकाइयों का भ्रमण कराया जाता है। इससे छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, मोबीलाइट, श्याम स्टील, ग्लोबल टेक्नालाॅजी, जीबीएम ग्रुप, मीता इंडिया, गैलेंट, नाइन आदि कंपनियों ने नौकरी का ऑफर दिया है। संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, डाॅ. अरविंद पांडेय, डाॅ. आशीष सिंह, डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी।

क्लाइंट नेम: बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाॅजी, गीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें