फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकाला, संपत्ति भी ली: फर्जी आधार से बैनामा कर बुजूर्ग सास की ही संपत्ति हड़पी, दामाद संग 5 पर केस दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैंपियरगंज

सार

गुलाबी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। आरोप है कि छोटी बेटी का पति दुर्गेश निवासी गोहरपुर (पुरंदरपुर, महराजगंज) ने जबरन उनके घर पर कब्जा कर लिया और मारपीट कर उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह दूसरी बेटी के घर बसंतपुर टोला धनहिया में रहने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि 9 दिसंबर 2025 को दुर्गेश ने साजिश के तहत उनकी जगह अपनी बहू रज्सा पत्नी मुकेश कुमार को गुलाबी देवी बनाकर उनकी पूरी संपत्ति का फर्जी बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सूरस गांव निवासी 71 वर्षीय गुलाबी देवी ने अपने छोटे दामाद दुर्गेश समेत पांच लोगों के खिलाफ फर्जी बैनामा कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गुलाबी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। आरोप है कि छोटी बेटी का पति दुर्गेश निवासी गोहरपुर (पुरंदरपुर, महराजगंज) ने जबरन उनके घर पर कब्जा कर लिया और मारपीट कर उन्हें बाहर निकाल दिया।

इसके बाद वह दूसरी बेटी के घर बसंतपुर टोला धनहिया में रहने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि 9 दिसंबर 2025 को दुर्गेश ने साजिश के तहत उनकी जगह अपनी बहू रज्सा पत्नी मुकेश कुमार को गुलाबी देवी बनाकर उनकी पूरी संपत्ति का फर्जी बैनामा करा लिया।
विज्ञापन


इसमें दुर्गेश, उसका पुत्र मुकेश कुमार, गवाह प्रदीप साहनी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर पंजीकरण कराने वाले अधिवक्ता को आरोपी बनाया गया है। गुलाबी देवी के अनुसार, उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी 2 जुलाई 2026 को जमीन का इंतखाब निकलवाने के दौरान हुई। इसमें उनकी संपत्ति पर दुर्गेश का नाम दर्ज मिला।

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें