फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौरीचौरा में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का हुआ भव्य स्वागत

Sun, 23 Jun 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर शनिवार की सुबह देवरिया जाते समय प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का चौरीचौरा विधायक ई .सरवन निषाद के नेतृत्व में भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनके सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन

मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हुआ है। निषाद समाज के उत्थान के लिए लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मछुआ कल्याण कोष से हजारों मछुआ समाज का विकास हुआ है। पिछली सरकारों ने मछुआ समाज के हक को लूटने का कार्य किया था। उनके आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया था। अब निषाद समाज जागरूक होकर वह निषाद समाज को मजबूत कर रहा है और उनके हक के लिए सड़क से लेकर संसद तक हम लड़ाई लड़ने का काम करते हैं। विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के लिए हम लोग चौबीस घंटे दुख-सुख में शामिल होते हैं।
रुद्रपुर के दीपू निषाद को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। इस अवसर पर सन्नी जायसवाल, ज्योति प्रकाश गुप्ता, दीपक जायसवाल, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, राजकुमार गुप्ता, राम दयागर निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें