फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। क्षेत्र के भोपा बाजार में रुपया निकालने पहुंचे व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 40 हजार रुपये उड़ा दिए। खाते से रुपये निकलने का मैसेज आने के बाद जालसाजी की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के ग्राम पंचायत शत्रुघ्नपुर के बनरहवा निवासी रमेश कुमार यादव रविवार की दोपहर में भोपा बाजार चौराहे पर एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पर मौजूद जालसाज ने मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तब उनको जालसाजी की जानकारी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें