प्रयागराज में महाकुंभ स्नान 13 जनवरी से शुरू हो गया है। परिवहन की बसों में यात्री प्रयागराज तक का सफर कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, कचहरी व नौसड़ बस स्टेशन से अब तक लगभग एक लाख के आसपास श्रद्धालु प्रयागराज की यात्रा रोडवेज बसों से कर चुके हैं।
परिवहन निगम की ओर से 13 जनवरी से ही प्रयागराज के लिए बसें चलाई जा रही हैं। शुरू में 100 बसें प्रतिदिन श्रद्धालुओं को प्रयागराज की यात्रा करने में मदद कर रहीं थी। इसके बाद मौनी अमावस्या को लेकर लगभग 250 बसें प्रयागराज के लिए चलाई जा रही हैं।
जो सात फरवरी तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जाएंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में यात्रियों को ले जाने की व्यवस्था की गई है। मौनी अमावस्या पर आगे भीड़ बढ़ेगी। इसको लेकर बसें भी बढ़ा दी गईं हैं।