दुकान के अंदर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
दुकान में रखे हेलमेट से सुरक्षाकर्मी को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान स्टाफ की तरफ से मारने-पीटने वालों से विरोध जताने पर साथ में आया एक युवक सड़क पर खड़ी गाड़ी से जा टकराया, जिससे उसके सिर पर चोट आ गई।
सीसीटीवी कैमरे ने बचा लिया
स्थानीय पुलिस चौकी की तरफ से मारपीट की घटना और दूसरे पक्ष के सिर में चोट लगने की वजह से पहले पुलिस दुकानदार पर ही सख्त हुई। संबंधित पुलिस चौकी की तरफ से दुकानदार को मारपीट करने और केस में फंसाने तक की बात कही गई।
इसपर सराफा मंडल और अन्य लोगों के विरोध जताने और सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना सामने रखने के बाद मामला शांत हुआ। इसी बीच मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को हुई। मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरे की जांच के आधार पर संबंधित आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।