फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बुलेट सवार ने बेटे का नाम बताकर मांगा कंगन, धक्का देकर हुआ फरार

Tue, 25 Jul 2023 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

परिजनों शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस बुजुर्ग महिला से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाज की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि जालसाजी की घटना हुई है, तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित रामप्यारे कटरा मोड़ के पास सोमवार की सुबह बुलेट सवार टप्पेबाज ने महिला को उसके बेटे का नाम बताकर दोनों हाथ का सोने का कंगन ले लिया। इसके बाद उसने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के शिवपुर शहबाजगंज निवासी 70 वर्षीय कलावती तिवारी प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह 5 बजे घर से टहलते हुए फातिमा अस्पताल से आगे रामप्यारे कांप्लेक्स मोड़ पर पहुंची थीं।

उसी दौरान पीछे आए बुलेट सवार जालसाज ने महिला को नमस्कार कर कहा कि आंटी कहां जा रही हैं। आप सागर की मम्मी हैं? महिला ने हां में जवाब दिया तो कहा कि सागर ने 40 हजार रुपये दिया है, उसकी पत्नी का कंगन बनवाना है। हम भी दो-तीन दिन में बैंकाक चले जाएंगे, नाप के लिए आप कंगन दे दीजिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दक्षिणांचल से जोड़ेगी सहजनवां-दोहरीघाट लाइन, जमीन अधिग्रहण के लिए अधिकारी नियुक्त

कलावती अभी कुछ समझ पातीं इससे पहले उनके दोनों हाथों का कंगन निकालकर टप्पेबाज धक्का देकर भाग गया गया। महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को उठाकर घर पहुंचाया।

परिजनों शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस बुजुर्ग महिला से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाज की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि जालसाजी की घटना हुई है, तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन

आप के घर परिवार के बारे में सब जानता है बुलेट सवार, हो जाएं सावधान

पिछले करीब एक साल से जिले में एक बुलेट सवार एक के बाद एक वारदात कर रहा है, लेकिन पुलिस के पकड़ में नहीं आ रहा है। वह आप के घर और परिवार के बारे में सब कुछ जानता है। यह बात सुनने में अजीब जरूर है, लेकिन आज तक इस बुलेट सवार ने जितनी भी वारदात की है, उसमें पहले वारदात के लिए उपयुक्त शिकार के परिवार के बारे में पूरी जानकारी की है। जब वह बात करता है तो उसे अनजान समझ पाना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर वह महिलाओं और बुजुर्ग को निशाना बनाता है और फिर गहने लेकर फरार हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: आठ लेन होगा राप्ती पर बना राजघाट पुल, जल्द जारी होगा शासनादेश

एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में ही वारदात की है। सबसे बड़ी बात यह कि हर बार वह अकेले ही वारदात को अंजाम देता है। अपने साथ वह किसी को नहीं रखता है। उसका फुटेज भी पुलिस के पास है, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सकता है।
  • 26 अक्तूबर 2022: पिपराइच थाना के अतरौलिया निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग फागू कन्नौजिया को रोककर खुद को बेटे का दोस्त बताया। विदेश में रहने वाले बेटे के बारे में जानकारी से बुजुर्ग की उसकी बातों में आ गए और फिर वह अंगूठी और चेन लेकर फरार हो गया।
  • 01 नवंबर 2022: शाहरपुर के संगम चौराहे पर टहलने निकली महिला इंद्रावती देवी को बुलेट सवार ने झांसे में लिया था। बेटे का हवाला देते हुए कहा कि कान के टप्स का वजन बढ़ाने के लिए कहकर लापता है।
  • 05 नवंबर 2022: शाहपुर के आवास विकास काॅलोनी में सुबह पार्क में टहल रही महिला सिद्धेश्वरी पाण्डेय को बुलेट सवार जालसाज ने चाची कह कर रोका। उनसे पूना में रह रहे उनके बेटे अमित का दोस्त बताते हुए कहा कि हमारा नाम राजू है और चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। फिर अंगूठी लेकर फरार हो गया।
  • 06 दिसंबर 2022: खजनी थाना के नगर पंचायत उनवल में मनोनीत सभाषद के घर पहुंचकर बुलेट सवार जालसाज ने उनकी मां को झांसे में लेकर कहा कि सभाषद शिव कुमार शाह ने भेजा है। झांसे में आकर महिला ने 15 ग्राम सोने की चेन निकालकर जालसाज को दे दी। वह लेकर फरार हो गया।
  • 28 जनवरी 2023: बड़हलगंज के लालगंज मोहल्ले में हारमती देवी के घर पर जाकर गहने चमकाने के नाम पर जालसाज सोने का हार व टप्स लेकर फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें