फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में चला बुलडोजर: अब तंग नहीं रहेंगी रेती की गलियां, 24 घंटे में हटेंगे पक्के कब्जे भी

Thu, 01 Feb 2024 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर में रेती की तंग गलियों में बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब अचानक नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दिया, जिसके बाद कुछ दुकानदार दुकान का शटर भी गिरा दिए। नगर निगम की ओर से एलाउंस किया गया कि नाले से अतिक्रमण हटाया जाएगा, अपने सामान हटा लें। इतना सुनने के बाद सभी अपनी दुकान के सामान पीछे करने लगे। कुछ देर बाद नगर निगम का बुलडोजर चल पड़ा और नाले पर बनाए गए टीनशेड को तोड़ना शुरू कर दिया।

रेती चौक से घंटाघर तक हुई कार्रवाई से आसपास की सारी सड़क पूरी तरह जाम हो गई। काफी देर तक लोग वहां फंसे रहे। घंटाघर की तरफ जाने वाले वाहनों को घूमकर जाना पड़ा। वहीं, रेती की तरफ से घाेष कंपनी की ओर जाने वाले वाहनों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
रेती रोड से शुरू हुई कार्रवाई घंटाघर तक चली, लेकिन बुलडोजर पहुंचने से पहले ही बाजार में तोड़फोड़ का संदेश पहुंच गया था। इस वजह से लोग अपनी दुकानों का सामान खुद ही हटाने लगे तो कई ने तो इतना स्थायी निर्माण करा लिया है कि वह समय मांगने लगे। हाथ जोड़े दुकानदार साकेत पहुंचे और नगर निगम की टीम से मोहलत देने की मिन्नत करने लगे। टीम ने ऐसे दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दे दी है, ताकि वे अपने कब्जे को खुद ही हटा लें, नहीं तो बुलडोजर चलेगा।


 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
अटैची के व्यापारी के सुहैल ने बताया कि दुकान के आगे रखे अटैची को पीछे कर दिया। थोड़ी देर में बुलडोजर आ गया। रेती से आगे घंटाघर की ओर बुलडोजर पहुंचते ही चप्पल के दुकानदार मोहम्मद आरिफ और राजन अपना बाहर टांगे गए चप्पल को जल्दी-जल्दी अंदर करने लगे। तभी अचानक सामने आए एक दुकानदार ने कहा कि साहब बुलडोजर से दुकान का बहुत नुकसान हो रहा है। इसलिए समय दे दिया जाए। उस ओर टीम गई तो पता चला कि उसने नाली पर स्थायी कब्जा कर लिया है। उस पर टीम ने जुर्माना लगाया और फिर 24 घंटे की मोहलत दी है। लेकिन, कई दुकानों के आगे बनी सीढि़यों को तोड़ दिया गया।

 

4 of 5
अतिक्रमण के दौरान ऐसा दिखता था घंटाघर। - फोटो : अमर उजाला।
नालियों पर कब्जा जमाए 100 दुकानदारों से जुर्माना वसूला
रेती चौक से घंटाघर तक नालियों पर कब्जा जमाए करीब 100 दुकानदारों से नगर निगम की टीम ने 75 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। जिससे अस्थायी निर्माण कराया था, उससे 500 और स्थायी निर्माण करने वाले दुकानदारों से एक हजार रुपया जुर्माना वसूला गया है। रेती चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी ताकि कोई भी वाहन घंटाघर की तरफ न जा सके। इसके बाद जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई एक के बाद एक दुकानें बंद हो गईं और दुकानदार बाहर आ गए। पूरे रोड पर दुकानदारों की भीड़ लग गई। ग्राहक भी बाहर आकर कार्रवाई देखने लगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घंटाघर में नाली से अतिक्रमण हटाने के बाद चौड़ी दिखने लगी सड़क। - फोटो : अमर उजाला।
टिनशेड हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत
कार्रवाई के दौरान दुकान के बाहर नाली पर हुए कब्जे को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। साथ ही ऊपर लगे टिनशेड को हटाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी। इस दौरान सीओ कोतवाली अंशिका वर्मा, कर अधिकारी अनुष्का सिंह के साथ प्रवर्तन दल और भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण पर कार्रवाई लगातार जारी है। रेती चौक से घंटाघर तक अभियान चलाकर कब्जे पर कार्रवाई और जुर्माना वसूला गया। कुछ दुकानदारों को 24 घंटे के भीतर कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें