फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन साल में नहीं बन पाया भवन, शादी के लिए मैरिज हॉल में जाते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ नगर पंचायत की ओर से तीन साल पहले शुरू किया गया था विवाहघर बनाने का कार्य
विज्ञापन

- नगर पंचायत शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल व ईओ अजय कुमार द्वारा ठेकेदार को नोटिस के बाद विवाहघर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स के कार्य में आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर पंचायत में पांच वर्षों में कौन-कौन से विकास कार्य हुए, इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है। इसका एक उदाहरण श्रीरामजानकी मंदिर के बगल में निर्मित हो रहे विवाहघर व शापिंग कॉम्प्लेक्स में दिखाई दे रहा है। इसका कार्य अधर में लटका है। चार वर्ष हो गए अभी तक यह पूरा नहीं हो सका है।
चेयरमैन उमा अग्रवाल ने समीक्षा कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ईओ ने 6 जुलाई को ठेकेदार को प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि दी गई अवधि के अंदर कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद ठेकेदार कार्य तेजी लाया है। नगर पंचायत में 7.29 करोड़ की लागत से विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स बन रहा है। 2019 में शासन ने प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी थी। 15 फरवरी 2020 को शिवम ट्रेडर्स के मालिक सूरज कुमार के नाम टेंडर पास हुआ था।
विज्ञापन

सात मई 2020 को पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन बबिता कसौधन ने इसका शिलान्यास किया था। नगर विकास निधि व राज्य वित्त से स्वीकृति कराई गई थी। 4.48 करोड़ का भुगतान हो गया है। शेष राशि 2.81 करोड़ से विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना था। ठेकेदार को इसे 2022 के अंदर पूरा करना था, लेकिन 2024 में भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। ग्राउंड से लेकर चार तल तक बहुत से कार्य अधूरे हैं। कस्बे वासियों को इस साल के लगन में भी इसका लाभ नहीं मिलने वाला है। शनिवार को पड़ताल में यहां मजदूर काम करते मिले, लेकिन कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं दिखा।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने तीन सितंबर को विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर कई बिंदुओं पर जांच की। जांच के दौरान संबंधित जेई व ठेकेदार को कमी सुधारने व कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि 15 दिनों के अंदर इसकी पूरी रिपोर्ट व इस्टीमेट की रिपोर्ट डीएम कार्यक्रम में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। उसके बाद विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स में कार्य तेजी हो रही है।
-
बोले लोग

शोहरतगढ़ नगर वासियों को शादी-विवाह के लिए महंगा होटल बुक करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स का कार्य पूर्ण होता तो, सहूलियत मिलती। ठेकेदार दो साल के प्रोजेक्ट को चार वर्ष में पूर्ण नहीं करवा पाया, इसके विरुद्ध नगर पंचायत प्रशासन की ओर कार्रवाई करनी चाहिए।
-अभिषेक गिरि, कस्बा निवासी
-

पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन ने जब शिलान्यास किया था तो उम्मीद थी कि यह सुविधा शीघ्र मिलने लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ठेकेदार की मनमानी से कार्य अपूर्ण है।
विज्ञापन

-शुभम गौड़, कस्बा निवासी

-

बोले जिम्मेदार

विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स का कार्य दिए गए समय में ठेकेदार पूरा नहीं करवा पाया। अभी बिल्डिंग बिजली, लिफ्ट, सजावट, चतुर्थ फ्लोर का पूरा कार्य बाकी है। फर्श, प्लास्टर सहित आदि कार्य अपूर्ण है। ठेकेदार को एक समय अवधि देकर 6 जुलाई को नोटिस दिया गया है। नोटिस व एडीएम द्वारा विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स निरीक्षण ठेकेदार कार्य तेजी लाया है। इसके बाद ठेकेदार लापरवाही की तो ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

-ईओ अजय कुमार, शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें