फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में सोए वृद्ध की गला काटकर हत्या, शरीर पर धारदार हथियार से किए कई हमले

Thu, 16 May 2024 10:18 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

राम आसरे यादव उर्फ कुकर( 55) पुत्र स्वर्गीय जंगली यादव दन उर भटनी मार्ग पर गांव के बाहर अपने खेत की रखवाली हेतु सोया था। रात्रि में हत्यारे गला, कनपटी सहित शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पुलिस तफ्तीश करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम दन उर में बुधवार की रात्रि जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा हेतु खेत में सोए एक किसान की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष,सीओ तथा एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मृतक के पुत्रों व परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के आने तथा नमूना लेने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है ।

विज्ञापन


ग्राम दन उर निवासी राम आसरे यादव उर्फ कुकर( 55) पुत्र स्वर्गीय जंगली यादव दन उर भटनी मार्ग पर गांव के बाहर अपने खेत की रखवाली हेतु सोया था। रात्रि में हत्यारे गला, कनपटी सहित शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दिया।

मृतक राम आसरे गांव में लोगों की गाय भैंस दुह कर अपनी जीविका चलता था। वह अपने घर नया निर्माण करा रहा था। गांव के ही कुछ लोग पुलिस से रोकवा दिए थे। सुबह देर तक जब पति घर नहीं आए तो पत्नी गुनराजी देवी उन्हें जगाने पहुंची।
विज्ञापन


वहां हृदय विदारक घटना देखकर वह रोने चिल्लाने लगी। यह देख गांव के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। सुबह 6:00 बजे थाना अध्यक्ष दिलीप पांडे ,सीओ एसपी सिंह दलबल सहित पहुंचे तथा आसपास घटना का निरीक्षण किए।

घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर झोले मे कुछ शराब की बोतले व गिलास बरामद हुई है। पुलिस फॉरेंसिक टीम के आने तथा एएसपी डॉक्टर भीम कुमार गौरव के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। एएसपी डॉक्टर भीम कुमार गौरव ने कहा कि हत्यारे जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे मृतक रामाश्रय यादव के चार बेटे रंजन नंदलाल मनीष और दीपक हैं।

दो लड़के बाहर रहते हैं। मनीष और दीपक घर पर थे। पत्नी गुनराजी देवी व पुत्रों का रोते-रोते बुरा हाल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें