फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिन मां की बच्ची को पाला-पोसा और कराई धूमधाम से शादी

Mon, 08 May 2023 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला क्षेत्र के सिधारी गांव के जगदीश सिंह की हो रही सराहना
विज्ञापन

युवती के पिता जिंदा लेकिन पत्नी के मरने के बाद नहीं रखा रिश्ता
गोला। क्षेत्र के सिधारी गांव के जगदीश सिंह व उनकी पत्नी सुशीला सिंह ने बिन मां की बच्ची ज्योति का पालन पोषण किया। शनिवार को धूमधाम से उसकी शादी कराई और कन्यादान कर माता-पिता के फर्ज को पूरा किया। हालांकि उसके पिता ज़िंदा हैं, पर पत्नी की मृत्यु के बाद ज्योति से कोई रिश्ता नहीं रखा।



मुरारी गौड़ व स्वर्गीय मैना देवी की पुत्री ज्योति गौड़, अपने ननिहाल सिधारी गांव में रह रही थी। मां की मृत्यु के बाद पिता ने उससे कोई संबंध नहीं रखा। इस बात की जानकारी होने पर उसे बचपन में ही जगदीश सिंह अपने घर लाए और उसका अपनी बेटी की तरह पालन पोषण किया। विवाह की उम्र होने पर उन्होंने पाली ब्लॉक के देवरिया (सूरज) गांव के विजय प्रताप गौड़ से शादी तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जगदीश सिंह के घर ज्योति की बरात पहुंची। विवाह की सभी रस्म अदायगी के बाद जगदीश सिंह व उनकी पत्नी सुशीला सिंह ने कन्यादान किया। सुबह वर-वधू के साथ बरातियों की धूमधाम से विदाई की गई। क्षेत्र के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि अन्य सक्षम लोग इससे प्रेरणा लें तो गरीब बेटियों की शादी नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें