फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क पर सब्जी वाले को पीट रहे थे, बचाने गए साले-बहनोई को मनबढ़ लगे पीटने- दोनों की हालत गंभीर

Thu, 22 Aug 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार

सार

शाहपुर इलाके के संगम चौराहे पर बिहार का एक युवक सब्जी की दुकान लगाता है। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता को रात 9:30 बजे तीन-चार की संख्या में पहुंचे मनबढ़ लात, घूसों से मारने-पीटने लगे। यह देखकर सड़क की दूसरी पटरी पर आरओ प्लांट चलाने वाले मानस विहार कॉलोनी निवासी शनि सिंह अपने बहनोई ओंकार सिंह के साथ वहां पहुंच गए और झगड़ा छुड़ाने लगे।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित संगम चौराहे पर मंगलवार की रात झगड़ा छुड़ाने गए साले, बहनोई को मनबढ़ों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से मनबढ़ों की तलाश में जुट गई है। इसके बाद सीओ गोरखनाथ भी घटनास्थल पर पहुंचे और फुटेज को देखा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के संगम चौराहे पर बिहार का एक युवक सब्जी की दुकान लगाता है। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता को रात 9:30 बजे तीन-चार की संख्या में पहुंचे मनबढ़ लात, घूसों से मारने-पीटने लगे। यह देखकर सड़क की दूसरी पटरी पर आरओ प्लांट चलाने वाले मानस विहार कॉलोनी निवासी शनि सिंह अपने बहनोई ओंकार सिंह के साथ वहां पहुंच गए और झगड़ा छुड़ाने लगे।

इस पर मनबढ़ युवक सब्जी विक्रेता को छोड़कर शनि और ओंकार से भिड़ गए। किसी तरह दोनों ने मनबढ़ों को खदेड़ा। 10 मिनट बाद मनबढ़ युवक अपने 8-10 दोस्तों के साथ पहुंचे और साले, बहनोई को ईंट, डंडे व बेल्ट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद फरार हो गए। परिजन घायल शनि और ओंकार को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने ओंकार को गंभीर बताकर पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने रेल विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें