गोला थाना क्षेत्र में रविवार शाम बिजली गिरने से भाई की मौत हो गई, जबकि बहन झुलस गई। उसका इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, चिलवा गांव निवासी नरेंद्र पाल का बेटा अश्वनी पाल (15) व बेटी अमृता पाल (7) रविवार की शाम 6:20 पर गांव में स्थित आम के बगीचे में गए थे। उसी समय तेज हवा और बारिश शुरू हो गई।
दोनों आम के पेड़ के नीचे जाकर छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने से अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन अमृता गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।