फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले खुली पोल: होने वाले जीजा की इस शर्मनाक हरकत को देख आग बबूला हुआ युवक, तोड़ दिया बहन का विवाह

Sat, 20 May 2023 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लड़के की शादी एक गांव की एक लड़की से तय हुई थी। 6 दिसंबर को शादी होनी थी। लड़की का भाई गांव से भटहट आ रहा था। इसी दौरान बगीचे में अपने होने वाले जीजा को उसकी प्रेमिका के साथ एक पेड़ के नीचे आपत्तिजनक हालत में बैठे देख लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में शादी तय होने के बाद युवक को उसकी प्रेमिका संग बगीचे में देखकर होने वाला साला आग बबूला हो गया। बगीचे में जाकर वीडियो बनाने लगा तो मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। उधर, जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने शादी तोड़ने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भटहट चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के लड़के की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से तय हुई थी। बांसस्थान मंदिर परिसर में दोनों की सगाई हुई। 6 दिसंबर को शादी होनी थी। शुक्रवार दोपहर लड़की का भाई गांव से भटहट आ रहा था।

इसे भी पढ़ें: लूटेरी दुल्हन का खेल: घर में ससुर के मरने का छाया था मातम, बहू नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग हुई फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पिपरी गांव के सामने आयुष विश्वविद्यालय के बगल स्थित बगीचे में अपने होने वाले जीजा को उसकी प्रेमिका के साथ एक पेड़ के नीचे आपत्तिजनक हालत में बैठे देख लिया। मौके पर जाकर जब फोटो व वीडियो बनाने लगा तो दोनों में मारपीट हो गई।

जानकारी होने के बाद घरवालों ने शादी तोड़ दी है। उधर, मारपीट के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें