फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी में निकला बिज्जू

Mon, 29 Jul 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तारामंडल स्थित जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी में रविवार को निकले बिज्जू का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। वह सोसाइटी के 13वें फ्लोर पर पहुंच गया था। उसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि बिज्जू सोसाइटी के पास ही 150 एकड़ के सिटी फॉरेस्ट एरिया से निकलकर आबादी में आ गया होगा। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि बिज्जू स्तनधारी जानवर है। यह मांसाहारी और शर्मिला प्राणि है, लेकिन क्रोधित होने पर किसी को भी क्षति पहुंचा सकता है।
रेस्क्यू करने के बाद बिज्जू को सुरक्षित परिवेश में छोड़ दिया गया। जैमिनी गार्डेनिया सोसाइटी तारामंडल की उपाध्यक्ष हेरिटेज फाउंडेशन की सरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल ने बताया कि टोरेंट गैस के अधिकारी 13वें फ्लोर पर रहते हैं। उनके किचन में बिज्जू जाली काट कर घुसा था।
विज्ञापन

उन्होंने किचन में बिज्जू को देखा तो दरवाजा बाहर से बंद कर सोसाइटी के पदाधिकारियों को जानकारी दी। डीएफओ विकास यादव से बात हुई तो उन्होंने तीन कर्मचारियों को भेजा। इसके बाद वे सुबह 10 बजे तक बिज्जू को रेस्क्यू कर ले गए। इसके पहले 2022 में जिम एरिया से एक बिज्जू को रेस्क्यू किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें