गोरखपुर। जिस बरगदवां-नकहा ओवरब्रिज को दिसंबर-2023 में बनकर तैयार हो जाना था, वहां 50 फीसदी ही काम हो पाया है। बारिश से सड़क पर कीचड़ है। धूप होते ही जहां मिट्टी है, वहां गाड़ियों के गुजरने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। ट्रेनों के आने-जाने के समय क्राॅसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग रहा है। लोगाें को उम्मीद थी कि नए साल में रेलवे क्राॅसिंग पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी और फर्राटा भरते जाएंगे, लेकिन काम की सुस्त रफ्तार से करीब एक साल तक लोगों का सांसत झेलनी पड़ेगी।