फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगले महीने बीआरडी को मिल जाएंगे नए प्रोफेसर, संविदा पर होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों में एनएचएम के तहत आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। बीते सात अगस्त को शुरू हुई यह प्रक्रिया शनिवार तक पूरी होने की उम्मीद है। अगले सप्ताह रिजल्ट घोषित किया जाएगा। तब तक अलग-अलग विभागों में पीजी की पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों का परीक्षा परिणाम भी घोषित हो जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के 23 विभागों में प्रोफेसरों की कमी को पूरा करने के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जून में प्रोफेसर के 47, एसोसिएट प्रोफेसर के 38 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 24 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। पहले 24 जुलाई को काउंसिलिंग शुरू होनी थी, जिसे बढ़ाकर सात अगस्त कर दिया गया था। अब अधिकांश पदों के लिए काउंसिलिंग हो भी चुकी है। हालांकि सभी पदों के सापेक्ष अभी आवेदक नहीं मिले हैं, इसलिए पीजी के परीक्षा परिणाम का भी इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि सितंबर के पहले सप्ताह में चयनित प्रोफेसर ड्यूटी पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि चिकित्सा शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार तक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अगले सप्ताह परिणाम घोषित किया जाएगा। सितंबर में नए प्रोफेसरों के मिल जाने से छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ इलाज में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें