फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी : ट्रामा सेंटर, क्रिटिकल केयर और नर्सेज हाॅस्टल को मिला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक के बगल में बनेगा 100 बेड ट्रामा सेंटर व 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज में 100 बेड ट्रामा सेंटर और 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। शासन ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। यह सेंटर सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक के सामने महराजगंज रोड पर बनेगा। इसके अलावा 100 सीट के नर्सेज हास्टल को भी स्वीकृति मिल गई है।
बीआरडी मेडिकल कालेज के इमरजेंसी एवं ट्रामा सेंटर को अपग्रेड कर लेवल वन का ट्रामा सेंटर बनाने की मंजूरी तो दो साल पहले ही मिल गई थी, लेकिन जगह को लेकर पेंच अटक गया था। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने दो हजार वर्ग मीटर में बनने वाले नए भवन के लिए सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक के आगे की जमीन का प्रस्ताव भेजा था। यह जमीन एक तरफ महराजगंज रोड पर है तो तो इसके पीछे ही सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक भी है, जिससे यहां तक मरीजों का आना और यहां से जरूरत पड़ने पर सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में भेजना आसान होगा। नए भवन में चार आपरेशन थिएटर भी होंगे।
विज्ञापन

नई जगह प्रस्तावित इस भवन को मंजूरी देते हुए 50 करोड़ रुपये भी जारी हो गए हैं। जल्द ही शिलान्यास की तारीख तय होगी। इसके अलावा नर्सेज के लिए 100 बेड का हॉस्टल भी बनाया जाएगा। इससे नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को राहत मिलेगी। इसकी भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

शासन ने ट्रामा सेंटर के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। शीघ्र ही इसका शिलान्यास कराकर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। प्रदेश में पांच ट्रामा सेंटर बनने हैं, इसमें एक गोरखपुर को मिला है।

-डा. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कालेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें