फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी: परिसर में ही बनेगा 150 बेड का ट्रामा सेंटर व आईसीयू

Thu, 22 Feb 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का आईसीयू व 100 बेड का ट्रामा सेंटर बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। नेहरू अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास भवन बनाया जाएगा। इसी सप्ताह जमीन कार्यदायी संस्था को सौंप दी जाएगी। नए भवन के बनने तक अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में 30 बेड का अस्थायी आईसीयू बनाया जाएगा। इसके लिए भी इसी सप्ताह कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नेहरू अस्पताल का इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर अभी लेवल टू का है, जहां केवल 10 बेड ही हैं। यहां सुविधाओं की कमी के चलते अक्सर ही मरीजों व उनके परिजनों को परेशान होना पड़ता है। इसे देखते हुए पिछले साल यहां 50 बेड का नया आईसीयू व 100 बेड का ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया गया। इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये भी स्वास्थ्य विभाग को मिल गए, लेकिन जमीन नहीं मिल रही थी। पिछले सप्ताह प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए इस कॉलेज का भ्रमण किया तो उस दौरान प्रिंसिपल ने उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की। जिसके बाद जमीन तय की गई।
वार्ड नंबर तीन में आंतरिक परिवर्तन कर बनेगा आईसीयू
अभी ट्रामा सेंटर में 10 व मेडिसिन विभाग में 6 बेड का आईसीयू है। इसे विस्तार देकर 30 बेड तक करने के लिए वार्ड नंबर तीन इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए वार्ड में ऑक्सीजन पाइप डालने व छोटे-छोटे अन्य सुधार ही करने हैं। इसके बाद वहां वेंटिलेटर युक्त बेड लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

लेवल वन का 100 बेड ट्रामा सेंटर व 50 बेड का आईसीयू परिसर में ही बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। हमारे सिविल इंजीनियर ने इसके लिए कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों से भी बात की है। दो तीन दिन में जमीन का हस्तान्तरण करा दिया जाएगा, जिससे कि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज आए गंभीर मरीजों को तत्काल आईसीयू मिल सके, इसके लिए वार्ड नंबर तीन में 30 बेड का वैकल्पिक आईसीयू बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


डॉ. सुनील कुमार आर्या, प्राचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें