फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर की सुंदरता बढ़ाने पर कल लखनऊ में होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नगरीय विकास के साथ बैठक में तय होगी रूपरेखा
विज्ञापन

शास्त्री चौक से गोलघर होते हुए काली मंदिर चौराहे तक किया जाएगा सुंदरीकरण
शहर की नौ अन्य सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोलघर बाजार की सुंदरता बढ़ाने के लिए सोमवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव नगरीय विकास की मौजूदगी में मंथन होगा। मुख्यमंत्री हरित सड़क अधोसंरचना विकास योजना शहरी के तहत शास्त्री चौक से गोलघर होते हुए काली मंदिर चौराहे तक सुंदरीकरण का कार्य किया जाना है। योजना में शहर की नौ अन्य सड़कों को भी शामिल किया गया है, इनका चौड़ीकरण किया जाएगा। बैठक के बाद सुंदरीकरण के तहत किए जाने वाले कार्यों और उनके शुरू होने की तारीख तय हो जाएगी।
नगर निगम ने अपनी तरफ से स्वीकृत किए प्रस्ताव में शास्त्री चौक से काली मंदिर तक की सड़क पर भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डक्ट (पाइप और केबल डालने के लिए जगह) लगाए जाने की बात कही है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के बैठने के लिए गोलघर में बेंच लगाई जानी है। इसके लिए फुटपाथ से अवैध अतिक्रमण हटाकर जगह बनाई जाएगी। सड़क के डिवाइडर और अन्य जगहों पर फूल और पौधे लगाएं जाएंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि गोलघर में सुंदरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसे लेकर लखनऊ में बैठक होनी है। इसके अलावा शहर की 9 सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्य होंगे
फुटपाथ, नलिकाएं, ग्रीन जोन, पार्किंग, सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटिंग पॉइंट, बस स्टॉप, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, साइकिल चालकों और विकलांगों के लिए अनुकूल सड़कें, नलिकाओं के माध्यम से पानी, बिजली, संचार, गैस, सीवर लाइन की सुविधा आदि। ताकि भविष्य में सड़क को कोई नुकसान न हो।
सिटी मॉल के पास बनेगा ट्वायलेट कैफे
सिटी मॉल के सामने ट्वायलेट कैफे बनाया जाएगा। बाहर से आने वाले लोग यहां स्नान भी कर सकेंगे। कॉफी शॉप भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें