फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाई के साथ नहाने गए बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा में रविवार की शाम करीब चार बजे गांव से कुछ दूरी पर तालाब में बड़े भाई के साथ नहाने गया छह साल का बालक डूब गया। ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पोखरभिंडा निवासी गिरजेश का छह वर्षीय पुत्र विवेक, नौ वर्षीय बड़ा भाई बिट्टू व मुहल्ले का ही नौ वर्षीय अभिनव गांव से कुछ दूरी पर तालाब में नहाने गए थे। लोगों का कहना है कि स्नान के बाद अन्य दोनों बच्चे तालाब से बाहर निकल आए, मगर विवेक तालाब से बाहर नहीं निकला। दोनों बच्चे दौड़ते हुए घर गए और विवेक के तालाब से बाहर नहीं निकलने की बात बताई। इस बात की जानकारी होते ही लोग शोर मचाते हुए तालाब की तरफ दौड़ पड़े। लगभग आधा दर्जन लोग तालाब में बालक को पानी में ढूंढने लगे। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। आननफानन परिजन उसे लेकर भटहट सीएचसी ले गए, जहां डॉ. एजाज अहमद ने जांच कर उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें