फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शीश झुकाकर गुरूओं से मांगा आशीर्वाद

Tue, 04 Jul 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व
विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, समाजसेवी, राजनीतिक व शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए। जहां गुरुओं के चरण में श्रद्धा निवेदित की गई।

ट्रांसपोर्टनगर स्थित अघोर पीठ आश्रम पर गुरु पूर्णिमा पर्व परंपरानुसार पूरे विधि-विधान से मनाया गया। इस दौरान गुरु भक्तों ने अपने गुरु का दर्शन पूजन कर उनके श्री चरणों में मत्था टेक मनोवांछित फल की कामना की। इस अवसर पर आश्रम में सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न कार्यक्रम चलते रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अघोर पीठ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. रूप कुमार बनर्जी के नेतृत्व में गुरु भक्तों ने पीठ प्रमुख अवधूत छबीले राम को पुष्पों के द्वारा महाश्रृंगार कर उनकी भव्य महाआरती की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के प्रो. चितरंजन मिश्र, रक्षा अध्ययन विभाग के डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा, चेतना पांडेय, इष्ट देव सांकृत्यायन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरु कृपा परिवार की ओर से शिव शक्ति भवन, मेडिकल कॉलेज रोड, मुगलहा में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया। सद्गुरु नंदू मिश्रा का चरण पूजन कर उनके शिष्यों ने आस्था निवेदित की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे, अवधेश अग्रहरी, डाॅ. सतीश चंद्रा, डाॅ. शुभांकित आर्या आदि मौजूद रहे।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मंगलम लाॅन तारामंडल रोड पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से आई साध्वी सुबोधा भारती ने गुरु पूर्णिमा की विशेषता व गुरु की महिमा का व्याख्यान किया। इस अवसर पर स्वामी अर्जुनानंद ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


वहीं शहर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में गुरु पूर्णिमा पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य विनय मिश्र कहा कि जिसके चरणों में बैठकर जीवन जीने की कला आती है वही वास्तव में गुरु है। एमपी इंटर कालेज में छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के हिंदी के प्रवक्ता डाॅ.फूलचंद प्रसाद गुप्त ने कहा कि हमारे जीवन में गुरु ही है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है और हमें परम पुरुषार्थ से जोड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें