फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार सवार राहगीर पर हमला करने वाले पशु तस्करों पर इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर के लिए भी महत्वपूर्ण
विज्ञापन


-कोतवाली के अलीनगर में कार सवार पर पिकअप सवार तस्करों ने किया था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के अलीनगर में कार सवारों पर हमला करने के आरोपी पशु तस्करों की पुलिस की जांच में पहचान हो गई। एसएसपी ने शुक्रवार की रात में सभी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सातों पशु तस्करों में दो चौरीचौरा तो पांच कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। पीड़ित राहगीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर में गोवंश को पिकअप में लाद रहे पशु तस्करों ने राहगीर कार सवार पर पथराव किया था। पथराव से कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। किसी तरह से राहगीर ने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी। सीसी टीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है। पुलिस की जांच में जिनकी पहचान हुई उनमें सदरे आलम अब्दुल हमीद नगर थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर, विक्की आमकोल थाना चौरीचौरा, लालबाबू गोदपुर थाना चौरीचौरा, बाबू अली बसहिया थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, सैफ अली बसहिया थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, रिजवान अली बसहिया थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, अरमान अली बसहिया थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर शामिल हैं। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट पर सभी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें