गोरखपुर। रामगढ़ताल में 15 अगस्त के बाद जापान से आईं बोट से रोइंग का अभ्यास शुरू हो जाएगा। जापान से 20 रोइंग बोट गोरखपुर पहुंच चुकी है। इन बोट को रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखवाया गया है।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में आयोजित हुई रोइंग प्रतियोगिता की सफलता के बाद रामगढ़ताल, रोइंग खेल के रूप में देश के नक्शे पर उभर गया है। प्रतियोगिता के बाद खेल विभाग ने जापान से 20 रोइंग बोट का ऑर्डर देते हुए यहां गणेश निषाद को रोइंग कोच के रूप में नियुक्ति कर दिया। इसके बाद क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 14 से 18 वर्ष तक के 35 बच्चों का पंजीकरण हुआ। पंजीकरण के बाद बच्चों को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया।
दूसरे चरण में बच्चों को विभिन्न व्यायाम के माध्यम से रोइंग के लिए तैयार किया जाने लगा। शनिवार को जापान से 20 रोइंग बोट शहर पहुंच चुके हैं। खिलाड़ियों को 15 अगस्त के बाद रामगढ़ताल में बोट से रोइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वर्जन
वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 20 रोइंग बोट आ चुकी हैं। अभी खिलाड़ियों के फिटनेस पर काम किया जा रहा है। 15 अगस्त के बाद खिलाड़ियों को रामगढ़ताल में बोट से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-गणेश निषाद, रोइंग कोच