फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रीन वुड में फ्लैट्स के लिए आज से शुरू होगी बुकिंग

Mon, 15 Jul 2024 06:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तारामंडल क्षेत्र में मुक्ताकाशी मंच के पास गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से पांच एकड़ में विकसित की जा रही ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग परियोजना में फ्लैट का आवंटन सोमवार से शुरू हो जाएगा। मिवान तकनीक से बनने वाली प्राधिकरण की इस पहली आवासीय परियोजना में थ्री और फोर बीएचके के 479 फ्लैट बनाए जाएंगे। इनमें थ्री बीएचके के 300 और फोर बीएचके के 179 फ्लैट शामिल हैं।
विज्ञापन

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक 14 मंजिल की इस परियोजना पर 326 करोड़ रुपये खर्च होंगे। थ्री बीएचके के फ्लैट की कीमत 96.17 लाख और फोर बीएचके के फ्लैट की कीमत 1.13 करोड़ रुपये तय की गई है। पंजीकरण के लिए फ्लैट की कुल लागत का 10 प्रतिशत जमा करना होगा। इसके बाद आवंटन के समय 25 प्रतिशत जमा करना होगा।
बताया कि परियोजना के तहत क्लब हाउस, पार्किंग, स्वीमिंग पूल समेत उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जीडीए ने 15 अगस्त तक बुकिंग का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें