फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलवा नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं

Sat, 12 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल धूसड़ (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के खुटवा टोला के पास बेलवा नहर में शुक्रवार शाम करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने नहर में शव बहते देखा और पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि सूचना देने के बाद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनूप सिंह के मुताबिक, महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में था। उसके शरीर पर हरे रंग की छिटदार साड़ी, लाल ब्लाउज और पेटीकोट मिला है। शव की हालत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस टीमें आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों से हाल के दिनों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। शव नहर में कहां से बहकर आया, इसकी भी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान और शव नहर में पहुंचने के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें