फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में घर से निकला था युवक, सुबह कुआनो नदी में उतराता मिला शव-परिजनों ने PM कराने से किया इंकार

Tue, 21 Apr 2026 01:06 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 2 बजे भी वह बिना किसी को बताए घर से चला गया था। मंगलवार सुबह उसका शव कुआनो नदी में मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा थाना क्षेत्र के बंसवारीगांव चौकी अंतर्गत कुआनो नदी में मंगलवार सुबह एक युवक का उतराता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव की शिनाख्त सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढड़ीजोत निवासी 24 वर्षीय अमरेंद्र प्रताप के रूप में की। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार अमरेंद्र प्रताप अविवाहित था और बीएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके पिता रामकृपाल ने बताया कि वह अक्सर बिना बताए रात में घर से निकल जाता था और कुछ समय बाद वापस लौट आता था।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार की रात करीब 2 बजे भी वह बिना किसी को बताए घर से चला गया था। मंगलवार सुबह उसका शव कुआनो नदी में मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता कुशीनगर न्यायालय में पेशकार पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में घर पर ही रहते हैं।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें