गोरखपुर। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि मोबाइल टीम को सक्रिय रखते हुए मतदान होने तक स्वास्थ्य केंद्र खोले रखें। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं भी भेज दी गई है।
बताया कि चुनाव को देखते हुए बीआरडी मेडिकल काॅलेज और जिला अस्पताल में 50-50 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। इन वार्डों में फिजिशियन, ईएनटी, आर्थो, नेत्र रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में पांच-पांच बेड रिजर्व किए गए हैं, जिससे की कोई भी इमरजेंसी पड़ने पर तत्काल लोगों को इलाज का मिल सके।