फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कराने गए दो युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले

विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी योगेंद्र की मौत की खबर मिलने पर बिलखते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मेडिकल कराने गए दो युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले
विज्ञापन

अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के घोघरा गांव के दो युवकों के शव बस्ती और गोरखपुर जनपद में रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों रोजगार के सिलसिले में विदेश जाने के लिए मेडिकल जांच कराने लखनऊ गए थे।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी योगेंद्र गोंड (34) और सत्य प्रकाश सिंह (28) विदेश जाना चाहते थे। वे लखनऊ मेडिकल कराने के लिए 15 अगस्त की शाम एक साथ निकले थे। वहां से मेडिकल कराने के बाद 16 अगस्त को कॉल करके बताया कि 17 अगस्त को घर आ जाएंगे। बुधवार को करीब 11 बजे सत्यप्रकाश सिंह का शव मिलने की सूचना उनके परिवार के सदस्यों को मिली। यह सूचना बस्ती जिले के गौर थाने की पुलिस ने फोन के जरिए दी। बताया गया कि सत्यप्रकाश का शव गौर क्षेत्र के टिनीच के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। परिजन यह सुनकर अवाक रह गए तथा अपने निजी साधन से शव को लाने के लिए बस्ती जिले के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को ही दोपहर करीब एक बजे योगेंद्र गोंड के घर पिपराइच थाने से कॉल आई। पुलिस ने बताया कि योगेंद्र गोंड का शव पिपराइच थाना क्षेत्र के खझवा नहर के करीब नेऊरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। यह सुनकर योगेंद्र के परिजन भी अवाक रह गए। परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने फोटो से शव की शिनाख्त की।
दोनों मृत युवकों के परिजन इस घटना से सदमे में हैं। गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। इस संबंध में पिपराइच के थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। मोबाइल फोन के माध्यम से शव की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बस्ती जिले के गौर के थानाध्यक्ष बिजेंद्र पटेल ने बताया कि शव का शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों के पहुंचने के बाद शाम करीब चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें