फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शव, सूखी मिट्टी में दफनाई गई लाश- हत्या की आशंका

Thu, 30 Apr 2026 11:56 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला के साथ एक नवजात का भी शव मिला है, जिससे घटना और भी संदिग्ध हो गई है। घटनास्थल पर नोचे हुए बाल भी मिले हैं। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि यह हरकत जानवरों की हो सकती है।
विज्ञापन
इसी सूखी मिट्टी में मिली थी लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सूखे चोरहिया नाले की मिट्टी में दफन महिला और नवजात के शव बरामद हुए। जैनपुर ग्राम सभा के टोला मसूदाबाद में टहलने पहुंचे लोगों ने नाले की मिट्टी से बाहर निकला एक हाथ देखा, जिसे देखकर वे घबरा गए और शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर 50 से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खुदाई कर शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला के साथ एक नवजात का भी शव मिला है, जिससे घटना और भी संदिग्ध हो गई है। घटनास्थल पर नोचे हुए बाल भी मिले हैं। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि यह हरकत जानवरों की हो सकती है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें