गोरखपुर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक यात्रा की श्रेणी को अपग्रेड कर सकेंगे। इसके साथ ही बोर्डिंग स्टेशन (बैठने के स्थान) में भी बदलाव कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के डेटा बेस ने बदलाव कर दिया है। ये दोनों व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं। नई व्यवस्था के अनुसार, यात्री ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से रवाना होने से 30 मिनट पहले तक आनलाइन सिस्टम से अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।