गाजियाबाद में आयोजित सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025-26 में बी. एन. उषा ने रजत पदक जी
गोरखपुर। गाजियाबाद में पांच से सात फरवरी तक सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी बीएन उषा ने रजत पदक जीता। उन्होंने कुल 206 किलोग्राम भार उठाया। इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक व नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष बिजय कुमार, महासचिव पंकज कुमार सिंह व सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो