फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-  स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ  गोरखपुर। गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के रक्तकोष के 15 स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल ने बताया कि ब्लड बैंक निरंतर प्रगति की ओर बढता रहा है। ब्लड बैंक में कंपोनेंट, कंप्यूटरीकृत (बायोमेट्रिक) पूर्णतया स्वचलित इलाइजा उपकरण ग्रुपिंग एवं क्रास मैचिंग जेल तकनीकी द्वारा प्लेटलेट ऐफेरेसिस, आटोमेटिक सेल सेपारेटर, कम्पोडाॅक आदि की सुविधा उपलब्ध है। बताया की ब्लड बैंक चार लाख यूनिट रक्त एवं रक्त अवयवों की आपूर्ति कर प्रदेश में यह कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, गुरु द्वारा श्री जटाशंकर, इन्हर व्हील क्लब, रोटरी क्लब, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं का आभार जताया।  इस मौके पर तमाम लोगों ने रक्तदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें