गोरखपुर। जटाशंकर गुरुद्वारा में गुरु गोरक्षनाथ ब्लड सेंटर गोरखनाथ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 22 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में जगनैन सिंह, सुमित गुप्ता और सुरेंद्र कौर समेत अन्य लोग शामिल रहे। ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। जटाशंकर गुरुद्वारा में हर महीने रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर के आयोजन में ब्लड सेंटर के टेक्नीशियन चंद्रेश्वर, हर्ष, खुशी, आरएमओ डॉ. विवेक शर्मा और अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। ब्लड सेंटर की ओर से सभी रक्तदाताओं और सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार जताया गया।