ब्लॉक प्रमुख पद की पांच सीटें अनारक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 12 ब्लॉकों में प्रमुख पद पर अनन्तिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें पांच सीट अनारक्षित हुई है वहीं सात सीटों पर आरक्षण निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि जिन पांच ब्लॉकों की सीट अनारक्षित हुई है उसमें बृजमनगंज, नौतनवा, पनियरा, परतावल व फरेंदा का नाम है। इसी प्रकार लक्ष्मीपुर ब्लॉक की सीट अनुसूचित जाति महिला, धानी की सीट अनुसूचित जाति, घुघली व सदर ब्लॉक की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सिसवा व निचलौल की सीट पिछड़ा वर्ग तथा मिठौरा की सीट महिला के लिए आरक्षित हुआ है।