फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैरिज डिपो में कंबल सैनिटाइजेशन मशीन का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Fri, 18 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बौलिया स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के कैरिज डिपो में नई कंबल सैनिटाइजेशन मशीन का शुभारंभ किया गया। इस मशीन के जरिए ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले कंबलों की बेहतर ढंग से सफाई और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने मशीन के शुभारंभ पर रेलवे की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में कंबलों की स्वच्छता और दुर्गंध को लेकर यात्रियों की शिकायतें आती रही हैं। नई मशीन से विशेष प्रक्रिया और हवा के दबाव के जरिए कंबलों की सफाई की जाएगी। इससे कंबलों को सैनिटाइज करने के साथ उनकी दुर्गंध भी दूर होगी। इसी क्रम में उन्होंने विश्वकर्मा पूजा की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने में यह व्यवस्था उपयोगी होगी। इससे यात्री सुविधाओं और रेलवे की सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी और रेलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें