बांसगांव में निर्दल प्रीति सिंह को प्रमाणपत्र देते अफसर।
11 में से सात में भाजपा प्रत्याशियों ने मारी बाजी, तीन निर्दलीय भी जीते, गोला में बसपा विजयी
गोरखपुर। नगर पंचायतों की मतगणना में शनिवार को भाजपा ने बाजी मार ली। पार्टी के सात नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने जोरदार उपलब्धि हासिल की है। उन्हें तीन नगर पंचायतों में जीत हासिल हुई है। गोला बाजार में सपा ने बाजी मारी। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है।
भाजपा की ओर से सहजनवां में संजू सिंह, घघसरा में प्रभाकर दूबे, बड़हलगंज में प्रीति उमर, उनवल में महेश कुमार दुबे, पिपराइच में संजय मद्धेशिया, पीपीगंज में लक्ष्मण विश्वकर्मा और चौमुखा में शिखा देवी ने कमल खिलाया है। चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार में निर्दल सन्नी जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुनीता गुप्ता को 1315 मतों से पराजित किया। बांसगांव में निर्दल प्रिती सिंह ने बाजी मारी। उरुवा में काफी गहमागहमी के बीच निर्दल रामफेर कन्नौजिया ने झंडा गाड़ा। गोला बाजार में बसपा की लालती देवी ने भाजपा प्रत्याशी किरन देवी को 2516 मतों से पराजित किया। जहां निर्दल प्रत्याशी जीते भी वहां दूसरे नंबर पर भाजपा ही रही।