फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा 25 जून : अजय गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपर। भाजपा के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून को सदैव काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रस सरकार ने 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया था। देश की जेलें विपक्ष के नेताओं से भर गईं। अजय सिंह गौतम भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय पर आयोजित युवा संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि आपातकाल तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तानाशाही रवैया व कुंठित मानसिकता का प्रतीक था। संगोष्ठी को मनोज कुमार शुक्ल, छोटे लाल मौर्य, हरिकेश राम त्रिपाठी, जिला महामंत्री डॉ. आरडी सिंह, पूर्व छात्र नेता योगेश प्रताप सिंह, रंजीत सिंह श्रीनेत, केएम मझवार ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें