गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, खेत्री महामंत्री संगठन रत्नाकर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत कर हाल जाना। पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित कर सोशल डिस्टेंस का पालन कराएं। पहले आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपद फिर 3बजे से बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर, के सभी मंडल प्रभारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि जनहित सेवा कार्य, सरकार के नियमों और लॉक डाउन समस्या के समाधान और निवारण सहित सम्पूर्ण संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कम्युनिटी किचन से उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में एक तरफ जहां राहत पहुंचाई गई वही कोटा में फंसे प्रदेश के छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।