फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचहरी चौराहे पर भाजपा-सपा कार्यकर्ता हो गए थे आमने-सामने, गहमागमी बढ़ी, पुलिस ने ऐसे किया काबू

Sat, 11 May 2024 10:38 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
कचहरी चौराहे पर नामांकन के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आमने- सामने आ गए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नामांकन के चौथे दिन कलेक्ट्रेट के आसपास गहमागहमी बढ़ गई। दोपहर करीब 12 बजे नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान व सपा की प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थक कलेक्ट्रेट चौक के पास आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी।

विज्ञापन


पुलिस ने बीच में खड़ा होकर रस्सी का घेरा बनाया और वहां से अलग हटाया। प्रत्याशी के आने के बाद समर्थक चले गए।

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक माहौल गरम हो गया। भाजपा सांसद कमलेश पासवान नामांकन करने गए। उनके समर्थक उत्साहित होकर नारे लगा रहे थे। इसी बीच सपा प्रत्याशी काजल निषाद भी नामांकन करने पहुंची। उनके इंतजार में समर्थक कलेक्ट्रेट चौराहे के पास पहुंच गए।

दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। समर्थक नारे-नारे लगाते करीब पहुंच गए। उनके उग्र तेवर को देख पुलिस का हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया और बीच रस्सी लगाकर एक घेरा बना दिया। माइक से शांति बनाने की अपील की जाने लगी।
विज्ञापन


लेकिन, कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। काफी देर तक शोर शराबा चलता रहा। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान नामांकन बाहर निकल आए। उनके साथ समर्थक चले गए। कुछ देर बाद काजल निषाद भी आ गई। उनके समर्थक भी नारे लगाते हुए साथ गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें