उन्होंने कहा कि
केंद्र से मोदी जी ने पूरा आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर रखा है और योगी जी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।
जिन्नावादी और राष्ट्रवादी के बीच होगा इस बार का चुनाव: सीएम योगी
सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि इस बार का चुनाव जिन्नावादी और राष्ट्रवादी के बीच होगा। यूपी का विधानसभा चुनाव देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बन रहा है और बनेगा भी क्यों नहीं। कारण साफ है। एक ओर भारत की आन, बान और शान की रक्षा करने वाले पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं। दूसरी ओर आतंक का समर्थन करने वाले खड़े दिखाई दिखाई दे रहें।
दुनिया की जुबान पर आ गया कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि सदी की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना में न सपा का पता था न बसपा का। सभी अपने घरों में आईसोलेशन में थे। एक मात्र पार्टी बीजेपी उस समय सड़कों पर काम कर रही थी। मानवता के संकट के समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि रहा। कुर्सी नहीं देश बचाना जरूरी था। दवा, टेस्ट, आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए सिर्फ बीजेपी की उपस्थिति थी और कोई नहीं आया।
सम्मेलन में जय प्रकाश निषाद, कामेश्वर सिंह, सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, सांसद हरीश द्विवेदी, विजय दुबे, प्रवीण निषाद, रमापति राम त्रिपाठी, विश्वजितांशु सिंह आशु, अनूप गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र सिंह मस्त, पुष्पदंत जैन, सीताराम जायसवाल, डॉ बच्चा पांडेय नवीन, चंदन आर्य, केएम मझवार, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, सांसद कमलेश पासवान, शिव प्रताप शुक्ला, विवेक ठाकुर, जगदंबिका पाल मौजूद रहे।
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, जिला प्रभारियों और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों का विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन में गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के 27 हजार 637 बूथ अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में क्षेत्र के सांसद, विधायक, क्षेत्र और जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 44 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में भाजपा ने कम से कम 55 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी को कामयाबी हासिल हुई थी, वहां इस बार ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
वनटांगियों से संवाद करने रजही गांव जाएंगे जेपी नड्डा
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वनटांगिया गांव रामगढ़ रजही जाकर वनटांगिया परिवारों से संवाद करेंगे। उनका वहां के बूथ अध्यक्ष बलराम राजभर के आवास पर जाने का भी कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संवाद कार्यक्रम में एक हजार वनटांगिया शामिल होंगे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वह वनटागियां बस्ती में हुए विकास कार्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगे।
उ.प्र. का आगामी विधानसभा चुनाव दुनिया के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। एक तरफ भारत को दुनिया में समर्थ व सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी का नेतृत्व है तो दूसरी ओर भारत की आस्था को आहत करने वाले आतंकवाद समर्थक जिन्नावादी हैं।
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 22 Nov 2021