फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम के वार्ड में भाजपा पार्षद ने दर्ज की जबरदस्त जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के वार्ड (78) से भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का गोरखनाथ मंदिर वार्ड न. 78 पुराना गोरखपुर मुहल्ले में है। मतदान के दिन सीएम अपने बूथ के पहले मतदाता बने थे। इस वार्ड में कुल 3949 वोट पड़े थे। भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी को 2469, सपा प्रत्याशी मो. शाहिद को 1224 और निर्वतमान पार्षद नादिरा को 224 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी ने 1245 वोटाें से जीत दर्ज की। पवन त्रिपाठी इस वार्ड से 2006 में चुनाव जीते थे, पिछले निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। पवन ने कहा कि जनता ने ऐतिहासिक जीत दिला कर सीएम के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें