फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu in Gorakhpur: मीट की दुकानों पर मिला बर्ड फ्लू संक्रमण, अगले 21 दिन तक बंद रहेंगी मुर्गे की दुकानें

Sat, 31 May 2025 02:25 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शनिवार की सुबह नगर निगम, प्रशासन और पशु विभाग की टीम ने सबसे lमेडिकल कॉलेज स्थित झुगिया चुंगी के पास लगने वाले बाजार में मीट की दुकानों से करीब 350 मुर्गों को मारकर दफन कर दिया।
विज्ञापन
मुर्गे की दुकान पर पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में मीट की दुकानों पर बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद नगर निगम, जिला प्रशासन, चिकित्सा और पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मुर्गों को दफनाया। हालांकि, यह संक्रमण मुर्गों में नहीं बल्कि दुकान पर इस्तेमाल किए जाने वाले सामान में मिला है।

विज्ञापन


पिछले दिनों पशुपालन विभाग की टीम ने शहर में संचालित मीट की दुकानों से सैंपल लेकर राष्ट्रीय उच्च पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजा था। शुक्रवार की रात इसकी रिपोर्ट आई।

इसके बाद शनिवार की सुबह नगर निगम, प्रशासन और पशु विभाग की टीम ने सबसे lमेडिकल कॉलेज स्थित झुगिया चुंगी के पास लगने वाले बाजार में मीट की दुकानों से करीब 350 मुर्गों को मारकर दफन कर दिया। इसके बाद तारामंडल,भगत चौराहा और एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास भी मुर्गों को मारकर दफन कर दिया गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें