शाहपुर इलाके में हुई घटना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के चरगांवा में शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाश युवती की पर्स लूट कर फरार हो गए। पर्स में 10 हजार रुपये, पायल और जरूरी कागजात थे। शाहपुर पुलिस लूट की केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के मिर्जापुर पचपेड़वा निवासी रंजना सिंह चौहान शुक्रवार रात 10:30 बजे खजांची चौराहा से मोगलहा स्थित एक अस्पताल में जा रही थीं। उन्होंने पुलिस बताया कि खजांची चौराहे से ऑटो न मिलने की वजह से पैदल जा रही थीं। अभी चरगांवा आईटीआई के पास पहुंची थीं कि पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और पीछे बैठा युवक झपट्टा मारकर पर्स लूटकर फरार हो गया।