फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: नए साल की पार्टी मनाने जा रहे अधिवक्ता पुत्र की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर

Wed, 01 Jan 2025 05:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उनवल

सार

शिवम बुधवार सुबह 10:30 बजे दोस्त के बुलाने पर शहर में एक पार्टी में शामिल होने अपनी बाइक से निकला। महुआडाबर चौकी क्षेत्र के गेमन इंडिया के पास दाहिने पटरी पर गोरखपुर से आ रहे अज्ञात वाहन से आमने-सामने से टक्कर हो गई। शिवम ने हेलमेट नहीं लगाया था, इसलिए उसके सिर में गंभीर चोट आई और वहीं अचेत होकर वह गिर गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजनी के नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या छह निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद्र के बेटे शिवम चंद्र (23) की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। शिवम बुधवार को अपने दोस्त के बुलाने पर बाइक से नव वर्ष की पार्टी मनाने जा रहा था, इस दौरान हादसा हुआ। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवम बुधवार सुबह 10:30 बजे दोस्त के बुलाने पर शहर में एक पार्टी में शामिल होने अपनी बाइक से निकला। महुआडाबर चौकी क्षेत्र के गेमन इंडिया के पास दाहिने पटरी पर गोरखपुर से आ रहे अज्ञात वाहन से आमने-सामने से टक्कर हो गई। शिवम ने हेलमेट नहीं लगाया था, इसलिए उसके सिर में गंभीर चोट आई और वहीं अचेत होकर वह गिर गया।

सूचना पर पिता सुभाष चंद घटना स्थल पर पहुंचे, बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवम दो भाइयों में छोटा था, इसकी अभी शादी नहीं हुई थी। स्नातक की पढ़ाई कर उसने आईटीआई में प्रवेश लिया था और कंपटीशन की तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें