फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मतदान पर सतर्कता और भारी फोर्स के बीच लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर थाने के सामने बाइक सवारों ने महिला का पर्स लूटा
विज्ञापन

- पर्स में एक हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी कागजात थे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मतदान पर सतर्कता और भारी फोर्स के बीच बदमाशों ने लूटपाट की। शाहपुर थाने के सामने ही शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटकर पुलिस को चुनौती दे दी। तहरीर के आधार पर शनिवार को पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, रामजानकी नगर में एक महिला का मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तिवारीपुर के माधोपुर निवासी प्रिंस तिवारी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बसंत बिहार कॉलोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव शुक्रवार रात पत्नी के साथ बाइक से एक समारोह से वापस घर जा रहे थे। शाहपुर थाना गेट के सामने ही बदमाशों ने पत्नी का पर्स लूट लिया। पुलिस हरकत में आई, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पर्स में एक हजार रुपये, घर की चाबी व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में ही शुक्रवार को काॅलोनी से काम कर घर जा रही बेचना देवी का स्कूटी सवार बदमाश मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया था। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें