पिपराइच इलाके की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। पिपराइच इलाके में आशा कार्यकर्ता नंदनी से बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सोहसा निवासी नंदनी अपने पिता सागर के साथ रहती है। वह आशा कार्यकर्ता है। पीड़िता के अनुसार, बुधवार दोपहर वह पिपराइच-बरगदही मार्ग पर गांव के सामने एक स्कूल के पास हाकर से रसोई गैस लेने चली गई थी।
गैस सिलिंडर लेकर वापस घर जाने लगी। इसी बीच बाइक पर सवार मुंह बांधे दो बदमाश उसके पास पहुंचे और गले का चेन खींच कर पिपराइच की तरफ फरार हो गए। महिला ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई।