चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छबैला चौराहे पास बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान ग्राम पंचायत गौनर के मौनहा डीह टोला निवासी रामप्रवेश सिंह उर्फ भोला (28) के रूप में हुई है। वह चौरीचौरा के भोपा बाजार में एक दुकान पर काम करहा था। बुधवार रात वह दुकान से बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। भोला अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। भोला की एक साल की बेटी भी है।